प्रेस विज्ञप्ति |
|||||||
दिनांक 31 मार्च, 2021 |
|||||||
श्री बिसरू राम यादव को सेवानिवृत्ति पर विधान सभा द्वारा भावभीनी बिदाई |
|||||||
छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में सेवारत् श्री बिसरू राम यादव लगभग 36 वर्षों की शासकीय सेवा के पश्चात् आज सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने वर्ष 1985 में अपनी शासकीय सेवा अविभाजित मध्य-प्रदेश विधान सभा सचिवालय से आरंभ की तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में वर्ष 2001 से दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुपरवाईजर के पद से आज सेवानिवृत्त हुए। श्री बिसरू राम यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में सचिवालय परिवार द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े सहित विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने बिदाई के अवसर पर श्री बिसरू राम यादव का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। उन्होंने श्री बिसरू यादव के उज्जवल, सुखी एवं दीर्घायु होने की कामना की एवं सचिवालय में उनकी सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्री यादव के स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। |
|||||||
|
|
||||||