प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 30.12.2022 |
-मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ.महंत ने मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीरा बेन जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया |
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीरा बेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. महंत ने कहा कि- श्रीमती हीरा बेन त्याग, सादगी, समर्पण एवं वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थी। डॉ. चरणदास महंत ने श्रीमती हीरा बेन जी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
|