प्रेस विज्ञप्ति |
||||
दिनांक 30 जनवरी, 2020 |
||||
- विधान सभा के सेन्ट्रल हॉल में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” के तैल चित्र को दी गयी पुष्पांजलि - गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन - विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी हुए सम्मिलित |
||||
“भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति” में आज पूर्वाह्न 11.00 बजे विधान सभा सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े एवं सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात् विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े एवं अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपने संदॆश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया और हमें गर्व है कि ऐसे महापुरूष का जन्म भारत भूमि में हुआ। उन्होंने कहा कि- गांधी जी के सिद्धांतों का अनुसरण कर ही देश विकास एवं सम्पन्नता के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। |
||||