प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 26.10.2022

-मान.विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डॉ.  महंत ने कहा कि- श्री दीपक पटेल अत्यंत सरल, सहज, एवं मृदुभाषी थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनेता खो दिया। प्रदेश के विकास के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि-श्री पटेल किसान नेता थे। कृषक और श्रमिकों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयासरत् रहते थे। वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में पूरी मुखरता के साथ उठाते थे।

डॉ.  चरणदास महंत ने पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है।