प्रेस विज्ञप्ति |
|||||
दिनांक 26 जनवरी, 2019 |
|||||
- विधान सभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया |
|||||
विधान सभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विधान सभा सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरणदास महंत का सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया। मान. डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि - अपने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उन हजारों-लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ, जिनके अथक प्रयास, समर्पण, साहस, त्याग एवं बलिदान से हमनें न केवल स्वतंत्रता प्राप्त की अपितु एक ऐसे गणतंत्रात्मक राष्ट्र की स्थापना की जो विगत 70 वर्षों से संविधान के अनुरूप संचालित है, हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है, हमें अपने संविधान पर गर्व है। उन्होंने इस पुनीत अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे ना केवल अपने कार्यालयीन दायित्वों की पूर्ति हेतु अधिक समर्पित होकर कार्य करेंगे, अपितु अपने सार्वजनिक जीवन में भी अधिकारों और कर्तव्यों के मध्य आदर्श संतुलन को स्थापित करने की पहल करेंगे। इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं स्कूली बच्चे भी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नयनाभिराम रोशनी के साथ विधान सभा परिसर एवं भवन नागरिकों के लिए सायं 5.00 बजे तक खुला रखा गया। |
|||||
|
|
||||