|
प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 25 जनवरी, 2020 |
|
-गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन नागरिकों के लिए खुला रहेगा |
|
- विधान सभा सचिवालय में 26 जनवरी 2020 को “गणतंत्र दिवस” उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। विधान सभा परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन नागरिकों के लिए प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुला रखा गया है। |