प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 24 दिसम्बर 2020 |
- विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई |
छत्तीसगढ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में डा महंत ने कहा कि-क्रिसमस का पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है।यह प्रेम त्याग बलिदान एवं आपसी भाईचारे का पर्व है।प्रभु यीशु ने सभी मनुष्यों को परमपिता परमेश्वर की संतान बताते हुए सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और मनुष्य को सदैव कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा मानवजाति को उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित करती रहेगी।
|