प्रेस विज्ञप्ति

रायपुर, दिनांक 24 जनवरी, 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन विधानसभा भवन नागरिकों के लिए खुला रहेगा.

विधानसभा सचिवालय में 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा । विधानसभा परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा । गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन में आकर्षक रोशनी की गयी है । विधानसभा भवन नागरिकों के लिए प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुला रखा गया है ।