प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 23.06.2023 |
-विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मान. विधायक श्री विद्यारतन भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा मान. डॉ. चरणदास महंत ने वैशाली नगर के विधायक एवं पूर्व महापौर मान. श्री विद्यारतन भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि-श्री भसीन मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन-प्रतिनिधि थे। उन्होंने जिम्मेदार जन-प्रतिनिधि के रूप में सदैव अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की समस्याओं को सदन में उठाया और उनके निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे। उनका निधन प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य के लिये अपूरणीय क्षति है। डॉ. महंत ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। |