प्रेस विज्ञप्ति

नवा रायपुर, दिनांक 21 जून, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में योग अभ्यास किया गया

 

-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में प्रातः 8.00 बजे से छत्तीसगढ़ विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सामान्य योग का अभ्यास किया गया। सचिवालय में यह योग अभ्यास छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग गुरू श्री लच्छू राम निषाद एवं सहयोगियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेषित अपने संदेश में मान विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि-योग से शारीरिक तथा मानसिक दोनो तरह का व्यायाम होता है। योग ऐसा माध्यम है जिसे नियमित रूप से करने से अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ रखा जा सकता है, इसलिए हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ बनाये रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि-योग एक प्राचीन जीवन-पद्धति है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-उर्जा का संचार करता है। इसलिए हम सबको आज मिलकर यह संकल्प करना चाहिए कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को निरोगी बनाये रखें।