प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 20 सितम्बर 2021 |
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने चन्द्रपुर विधान सभा के पूर्व विधायक श्री युध्दवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |
-छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने चंद्रपुर विधान सभा के पूर्व विधायक श्री युध्दवीर सिंह जूदेव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि-श्री जूदेव ने अल्प समय में ही एक युवा जन प्रतिनिधि के रूप में छत्तीसगढ विधान सभा में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से प्रदेश ने एक युवा नेता को खो दिया है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। |