प्रेस विज्ञप्ति |
||||||
दिनांक 20 अगस्त 2020 |
||||||
- विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने श्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये - “सद्भावना दिवस” के अवसर पर दिलायी शपथ |
||||||
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज पूर्वान्ह् 11.00 बजे छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में लगे उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री राजीव गांधी जी की जयंती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया जाता है। विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत ने सभी उपस्थित जनों को “सद्भावना दिवस” के अवसर पर शपथ दिलायी। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष मान. श्री मनोज सिंह मंडावी, मान. विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराडे सहित विधान सभा सचिवालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधान सभा सचिवालय के शेष अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने कक्षों में शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर अपने संदेश में मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने
कहा कि-श्री राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।
उन्होने देश में संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति लाने में विशेष योगदान
दिया। श्री राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी उदार सोच,
स्वप्नदर्शी एवं व्यापक दृष्टि ने भारत वर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति
प्रदान की। वे भारत को अक्षय ऊर्जा का श्रोत बनाना चाहते थे। श्री
राजीव गांधी ने नई शिक्षा नीति में शिक्षा को व्यावसायिकता के साथ
जोडने का सार्थक प्रयास किया था। श्री राजीव गांधी भारत में सूचना
क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में
युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान
का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि-उनके बताये सिद्धांतों पर चलकर ही
देश विकास एवं तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। |
||||||