प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 20 जुलाई,2018

- विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। "कोरिया कुमार" के नाम से प्रसिद्ध डॉ. सिंहदेव की स्कूली शिक्षा रायपुर के राजकुमार कालेज में हुई एवं उसके बाद आगे की शिक्षा के लिये वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए। श्री सिंहदेव ने 1967 में प्रथम बार विधानसभा का चुनाव लड़ा तदन्तर 1972, 1990, 1993, 1998 एवं वर्ष 2003 में छठीं बार निर्वाचित हुए थे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद प्रथम वित्त मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के हित में उनके द्वारा अनेक निर्णय लिये गये। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ की जनता के हित में कार्य किया। वे अत्यन्त सरल, सहृदय एवं मृदुभाषी व्यक्तियों में से एक थे। वे बेदाग छवि के ऐसे राजनेता थे जो राजनीतिक शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता के लिये जाने जाते थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने आज उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।