प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 20 जुलाई,2018 |
|
- विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित गोपालदास "नीरज" के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |
|
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित "महाकवि डॉ. गोपालदास नीरज" के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है डॉ. नीरज हिंदी कविता के एक जाने माने हस्ताक्षर थे। नीरज जी के निधन से हिन्दी साहित्य जगत ने अपना एक पुरोधा खो दिया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है एवं उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। |
|
|
|