प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 18.08.2022 |
|
विधान सभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सम्मेलन में भाग लेने हेतु रायपुर से रवाना |
|
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत हैलिफैक्स (कनाडा) में दिनांक 20 से 26 अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु आज सायं रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत 20 अगस्त को नई दिल्ली से टोरंटो (कनाडा) पहुंचेंगे। कनाडा में 20 से 26 अगस्त, 2022 तक होने वाले संसदीय संघ के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा भी सम्मिलित होंगे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात् 03 सितम्बर को रायपुर वापस आयेंगे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को उनकी विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं देने के लिए उनके निवास कार्यालय ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में बड़ी संख्या में उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। |
|