प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 18 मार्च, 2020 |
|
- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए श्रीमती फूलो देवी नेताम एवं श्री के.टी.एस. तुलसी निर्वाचित |
|
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के द्विवार्षिकी निर्वाचन में श्रीमती फूलो देवी नेताम एवं श्री के.टी.एस. तुलसी आज निर्वाचित घोषित किये गये। श्रीमती फूलो देवी नेताम को निर्वाचित होने पर उन्हें रिटर्निंग आफिसर श्री जी.एस. मूर्ति ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदाय किया। श्री के.टी.एस. तुलसी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मान. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मान. आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा तथा मान. विधायकगण उपस्थित थे। |
|