प्रेस विज्ञप्ति |
||||||
दिनांक 17.12.2023 |
||||||
-माननीय राज्यपाल ने वरिष्ठ सदस्य मान. श्री राम विचार नेताम को सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलाई |
||||||
-षष्ठम विधान सभा के वरिष्ठ विधायक श्री राम विचार नेताम जी को आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री विश्व भूषण हरिचंदन ने राजभवन में एक गरिमामय कार्यक्रम में पूर्वान्ह 10.30 बजे सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के पद की शपथ दिलायी। श्री राम विचार नेताम छठवीं बार विधानसभा के लिये निर्वाचित हुये हैं। श्री राम विचार नेताम प्रथम बार वर्ष 1990 में निर्वाचन क्षेत्र रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुये। पश्चात् वर्ष 1993, 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा में लगातार इसी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुये। छत्तीसगढ़ राज्य गठन उपरान्त 2000 से 2003 तक प्रथम विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 2003-2008 में द्वितीय विधानसभा में, 2008-2013 में तृतीय विधानसभा में, 2016 से 2022 तक राज्य सभा सदस्य, तथा 2023 में षष्ठम विधान सभा के लिये पुनः रामानुजगंज निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुये। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, मान. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यंत्री मान. श्री भूपेश बघेल, मान. विधायकगण एवं विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा एवं राज्य शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक भी उपस्थित थे। |
||||||