प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 17.08.2023

-विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

-छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राजनांदगांव के पूर्व विधायक श्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि- श्री लीलाराम भोजवानी सरल, सहज, मृदुभाषी एवं मिलनसार थे। उन्होंने अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की समस्याओं को सदैव सदन में मुखरता के साथ उठाया एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत् रहे। उनका निधन प्रदेश की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. महंत ने श्री लीलाराम भोजवानी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।