प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 17.03.2022 |
रंगों का पर्व होली प्रदेश वासियों में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करे - विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत |
- छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने होली के अवसर पर प्रदेश वासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है। प्रदेश की जनता को प्रेषित अपने बधाई संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि - होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारतीय परिवेश में यह पर्व महत्वपूर्ण है। डॉ. महंत ने कहा कि रंगों का पर्व होली प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करे मैं यह कामना करता हूँ। |