प्रेस विज्ञप्ति |
रायपुर, दिनांक 15 जुलाई, 2025 |
-विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का गरिमामय आयोजन दिनांक 16 जुलाई, 2025 को. -उत्कृष्ट विधायकों एवं उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर को मान. राज्यपाल महोदय करेंगे पुरस्कृत -सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की दी जायेगी प्रस्तुति |
-छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में बुधवार, दिनांक 16 जुलाई, 2025 को सायं 06.00 बजे से वर्ष 2024 हेतु चयनित ‘‘उत्कृष्ट विधायकों’’ ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर’’ को मान. राज्यपाल महोदय के कर-कमलों से पुरस्कृत किये जाने हेतु ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात् समारोह में सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी। इस कार्यक्रम में मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, मान. मंत्रीगण, मान. विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण को भी आमंत्रण प्रेषित किया गया है। |