प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 14 अक्टूबर 2021 |
विजयादशमी के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ |
- छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने बधाई संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि- विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है। यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है। डॉ. महंत ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। |