प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 14 सितम्बर 2020 |
-छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूर्व मंत्री श्री चनेश राम राठिया जी के निधन पर शोक व्यक्त किया |
-अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चनेश राम राठिया के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि- स्वर्गीय राठिया अविभाजित म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के सर्वमान्य नेता थे। उन्होने सदैव अपने क्षेत्र की आवाज विधान सभा में उठायी एवं जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे।
डॉ. महंत ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। |