|
प्रेस विज्ञप्ति |
|
नवा रायपुर, दिनांक 14 अगस्त, 2026 |
|
-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन
नागरिकों के लिए खुला रहेगा
|
|
-विधान सभा सचिवालय में दिनांक 15 अगस्त, 2026 को ‘‘स्वतंत्रता दिवस” उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। विधान सभा परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन नागरिकों के लिए प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुला रखा गया है। |