प्रेस विज्ञप्ति |
||||||
दिनांक 13.01.2024 |
||||||
-विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह ने विधान सभा परिसर का किया निरीक्षण -विधान सभा में प्रस्तावित प्रबोधन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया |
||||||
-छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज अपरान्ह् विधान सभा परिसर पहुंचे एवं उन्होंने विधान सभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी, प्रेक्षागृह में दिनांक 20 एवं 21 जनवरी, 2023 को प्रस्तावित प्रबोधन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जायजा लिया। डॉ. रमन ने विधान सभा परिसर स्थित विभिन्न समिति कक्षों, पुस्तकालय, प्रेक्षागृह, सेन्ट्रल हॉल एवं मान. मंत्रियों के कक्षों का अवलोकन किया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों, लोकनिर्माण विभाग (सिविल तथा विद्युत/ यांत्रिकी) एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। |
||||||