प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 12 सितम्बर 2018 |
|
|
|
बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमलीडीह के ग्राम खमरिया के किसानों ने आज विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मान. सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं विधायक श्री देवजी भाई पटेल भी उपस्थित थे। |
|