प्रेस विज्ञप्ति

रायपुर, दिनांक 12 जनवरी, 2025

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं.
 

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि-लोक आस्था का यह महापर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में अन्न दान की महिमा को दर्शाता है। महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा महापर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है।

डॉ. रमन ने लोक आस्था के महापर्व छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर माता अन्नपूर्णा देवी से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहाद्र्र के लिए प्रार्थना की है, तथा नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।