प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 08 सितम्बर 2021 |
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने “तीज” पर्व पर तीजहारिन माताओं और बहनों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं |
-छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को हरितालिका तीज के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि-“हरितालिका तीज” मुख्यतः स्त्रियों का त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व की एक समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा है। समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हरितालिका तीज पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। डॉ. महंत ने कहा कि- महिलाएं तीज मनाने सुसराल से अपने मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए इस अवसर पर निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को भगवान शिव-पार्वती अखण्ड सौभाग्य होने का वरदान देते हैं। डॉ. महंत ने इस अवसर पर सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। |