प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 07 फरवरी, 2019

- विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया

 

 छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज विधान सभा परिसर में स्थित विभिन्न कक्षों एवं दीर्घाओं का अवलोकन किया। डॉ. महंत ने विधान सभा परिसर स्थित विभिन्न समिति कक्षों, पुस्तकालय, एलोपैथिक हास्पिटल, प्रेक्षागृह, सेन्ट्रल हॉल, मान. मंत्रियों के कक्ष का अवलोकन किया एवं अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधान सभा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का भी भ्रमण किया एवं शाखाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों से शाखा के कार्यकलापों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

डॉ. महंत ने विधान सभा परिसर स्थित पत्रकार दीर्घा, पत्रकार कक्ष, दर्शक दीर्घा एवं प्रतिष्ठित दर्शक दीर्घा का भी अवलोकन किया एवं वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े सहित विधान सभा के लोक निर्माण, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।