प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 06 जुलाई 2021 |
--विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक श्री रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |
छत्तीसगढ़़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक श्री रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश मे डॉ. महंत ने कहा कि-श्री कश्यप मृदुभाषी, मिलनसार एवं संवेदनशील जन-प्रतिनिधि थे। श्री कश्यप छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी योद्धा थे। वे किसानों, गरीबो एवं मजदूरों के सच्चे हितैषी एवं शुभचिंतक थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठन कर्ता एवं समाज सुधारक को खो दिया। डॉ. महंत ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। |