प्रेस विज्ञप्ति |
||
दिनांक 1 दिसम्बर, 2017 |
||
- श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने विधान सभा सचिवालय में सचिव का कार्यभार ग्रहण किया - श्री देवेन्द्र वर्मा हुए सेवानिवृत्त |
||
श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने आज विधान सभा सचिवालय में सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 30 नवम्बर, 2017 को विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा के सेवा निवृत्ति उपरांत श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े ने आज प्रातः विधान सभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल से भेंट कर विधान सभा सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति पर विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों, शासन के प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। |
||
|
|
|