प्रेस विज्ञप्ति |
|||||||
दिनांक 29 सितम्बर, 2015 |
|||||||
- वर्ष 2015-16 के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति का गठन किया |
|||||||
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने वर्ष 2015-16 के विधानसभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। समिति के सदस्यों ने आज विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय स्पीकर हाऊस में उनसे सौजन्य भेंट की। समिति के सदस्य निम्नानुसार हैं - सर्वश्री जॉन राजेश पॉल (दैनिक भास्कर), अनिल तिवारी (दैनिक नवभारत), भोलाराम सिन्हा (दैनिक नईदुनिया), मनोज व्यास (दैनिक हरिभूमि), ओ.पी. मिश्रा (दैनिक देशबन्धु), सुशील अग्रवाल (सेन्ट्रल क्रानिकल), राजा दास (द हितवाद), बाबूलाल शर्मा (दैनिक अमृत संदेश), शंशाक शर्मा (दैनिक स्वदेश), चन्द्रभूषण मिश्रा (सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़), रविकांत कौशिक (प्रखर समाचार), मिथिलेश मिश्रा (दैनिक पत्रिका), जोसेफ पी. जॉन (द टाईम्स ऑफ इंडिया), आशीष शर्मा (पंजाब केसरी), गोपाल वोरा (लोकमत समाचार), संतोष चौधरी (द पायोनियर), राघवेश पाण्डेय (दूरदर्शन), विकल्प शुक्ला (आकाशवाणी), धनवेन्द्र जायसवाल (आईबीसी-24), प्रवीण सिंह (सहारा समय), प्रकाश होता (ईटीवी), देवेश तिवारी (जी न्यूज), जयप्रकाश पाराशर (बंसल न्यूज), संजय शेखर (इंडिया न्यूज), संजीव गुप्ता (भाषा), सुनील नामदेव (आज-तक), अनिल पुसदकर (अध्यक्ष, प्रेस क्लब) एवं आशीष तिवारी (न्यूज एक्सप्रेस)। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान समिति के सभापति होंगे। संचालक (जनसंपर्क), केन्द्र निदेशक (दूरदर्शन) एवं केन्द्र निदेशक (आकाशवाणी) समिति के पदेन सदस्य होंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा समिति के पदेन सचिव होंगे। समिति के सदस्यों के साथ चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के संसदीय अध्ययन तथा प्रशिक्षण ब्यूरो के साथ चर्चा कर छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए लोकसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का अनुमोदन हो गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अधिकतम 50 पत्रकार जो विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग करते हैं भाग ले सकेंगे। |
|||||||
|
|
||||||