प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 28 जुलाई, 2015 |
|
- भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मान. विधानसभा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया |
|
मिसाइलमैन के रूप में विख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि - विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. कलाम की सक्रियता के फलस्वरूप भारत ने रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की। उनके योगदान के कारण भारत ने मिसाइल टेक्नालॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मान. सदस्यों को संबोधित करने वाले वे देश के प्रथम राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 28 जनवरी 2004 को विधानसभा के मान. सदस्यों को विजन-2020 विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि- डॉ. कलाम हम सब के मार्गदर्शक थे एवं उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के इस महान सपूत को युवा वर्ग एवं बच्चे अपना आदर्श मानकर देश को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे, ऐसा करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। |
|
|
|