प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 28 मार्च 2016 |
|
विकासखण्ड पलारी, जिला-बलौदाबाजार के मितानिन समूह ने आज विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल एवं महिला बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती रमशिला साहू से भेंट की। इस अवसर पर मान. सदस्य डॉ. सनम जांगड़े एवं श्री जनकराम वर्मा भी उपस्थित थे। |
|