प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 26 मार्च 2015 |
|
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बटगन जिला-बलौदा बाजार के विद्यार्थियों ने आज विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप से भेंट की। |
|