प्रेस विज्ञप्ति |
||
दिनांक 21 अक्टूबर 2019 |
||
- मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत से की मुलाकात - दोनों अध्यक्षों के बीच हुई अनौपचारिक चर्चा |
||
|
||
छत्तीसगढ़ प्रवास पर आये मध्य-प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष मान. श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आज अपराह्न 1.00 बजे छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन स्थित विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत के कक्ष में उनसे भेंट की। इसके पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत ने विधान सभा भवन पहुंचने पर मध्य-प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों विधान सभा अध्यक्षों के बीच विभिन्न संसदीय विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। विधान सभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरण दास महंत ने मध्य-प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष मान. श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े भी उपस्थित थे।
|
||