प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 21 क्टूबर 2014

दीपावली के अवसर पर माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय का संदेश

छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने दीपावली/गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली भारतवर्ष का सर्वाधिक पावन पर्व है तथा यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

प्रदेश की जनता को इस अवसर पर प्रेषित संदेश में कहा कि - मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता, समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो और हम सब के समन्वित, संगठित प्रयास से छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नये सोपानों को सृजित करे।

विधान सभा अध्यक्ष ने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोकपर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बन्धुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि पशुधन हमारी कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में हमें और गंभीर होना होगा। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लाये और वे निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ते जायें शुभकामनाएँ व्यक्त की।