प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 19 अप्रैल 2018 |
|
|
|
कसडोल एवं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमलपुरा, चेचरापाली, कुरकुटी, नवरंगपुर, बिलारी, अवराई, खैरा, अर्जुनी, मुढिपार एवं रंगोरा के लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने आज "हमर छत्तीसगढ़" योजना के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय का भ्रमण किया। उन्होंने विधानसभा परिसर में मान. विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने उन्हें विधानसभा की प्रक्रिया, कार्य प्रणाली तथा संरचना की सारगर्भित जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े भी उपस्थित थे। |
|