प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 19 मार्च 2016 |
|
विकासखण्ड कसडोल, जिला-बलौदाबाजार के मितानिन समूह ने आज विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री अजय चन्द्राकर से भेंट की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री तोखन साहू, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के मान. सदस्य श्री चुन्नीलाल साहू एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे। |
|