प्रेस विज्ञप्ति |
||
दिनांक 17 सितंबर 2019 |
||
- विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में पहुंचे "सत्याग्रह हाऊस" एवं "कान्स्टीट्यूशन हिल" |
||
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत अपने जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) प्रवास के दौरान गांधी जी के निवास "सत्याग्रह हाऊस" पहुंचे जिसे "गांधी सदन" भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी जोहान्सबर्ग में वर्ष 1908 से 1909 तक यहीं रहें और यहीं भवन उनका कार्यस्थल भी था। सत्याग्रह हाऊस का निर्माण गांधी जी के एक जर्मन मित्र ने करवाया था और वर्तमान में इसे दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय धरोहर के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने 1893 से 1914 तक 21 वर्ष दक्षिण अफ्रीका में बिताये थे और वहाँ रंग भेद की नीति के खिलाफ आवाज उठायी थी। कान्स्टीट्यूशन हिल, जोहान्सबर्ग में स्थित मूलतः एक किला है इसे बाद में वहाँ की सरकार के द्वारा जेल में परिवर्तित किया गया। महात्मा गांधी 1906 में इस जेल में बंदी रहे। डॉ. नेल्सन मंडेला भी इसी जेल में बंदी रहे हैं। वर्ष 2004 में कान्स्टीट्यूशन हिल को संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। इस हिल के पुराने किले को 1964 में राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अपने प्रवास के दौरान "सत्याग्रह हाऊस" और "कान्स्टीट्यूशन हिल" की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इसमें गहरी रूचि दिखायी। इस अवसर पर कोरबा सांसद माननीय श्रीमती ज्योत्सना महंत और विधान सभा सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराड़े भी उनके साथ थे। |
||