प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 13 जुलाई 2016 |
|
|
|
कसडोल-विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
खटियापाटी, जिला-बलौदाबाजार के
विद्यार्थियों ने आज विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया।
कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान
सभा अध्यक्ष मान. गौरीशंकर अग्रवाल, मान. विधायक श्री देवजी
भाई पटेल एवं श्री नवीन मार्कण्डेय से भेंट की। इस अवसर पर
विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे। |
|