प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 11 मार्च 2016 |
|
पंडरिया क्षेत्र की मितानिन समूह ने आज विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल एवं मान. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंट की। इस अवसर पर ससंदीय सचिव श्री लाभचन्द बाफना एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मान. सदस्य श्री मोतीराम चन्द्रवंशी भी उपस्थित थे। |
|