प्रेस विज्ञप्ति |
||
दिनांक 7 अगस्त, 2015 |
||
- मान. विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष मान. श्रीमती सुमित्रा महाजन से सौजन्य भेंट की |
||
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने आज लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष मान. श्रीमती सुमित्रा महाजन से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष को उनके छत्तीसगढ़ यात्रा के स्मृति स्वरूप फोटोग्राफ्स एवं वीडियो सी.डी. भेंट की। उल्लेखनीय है कि मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष द्वारा पाकिस्तान में होने वाले राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में "भारत का प्रतिनिधित्व" विषय पर बुलाये गये समस्त राज्यों के विधान मण्डलों के अध्यक्षों की बैठक में हिस्सा के लिये नई दिल्ली गये हैं। |
||
|
|
|