प्रेस विज्ञप्ति |
||||
दिनांक 6 फरवरी 2016 |
||||
- श्री अवधेश मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई |
||||
विधानसभा सचिवालय में कार्यरत् कर्मचारी श्री अवधेश मिश्रा, (दफ्तरी) 31 जनवरी 2016 को अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए। सचिवालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्ती पर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा ने श्री मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा ने उनके सुखी एवं समृद्धिशाली जीवन की कामना की। श्री मिश्रा के बिदाई अवसर पर विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। श्री मिश्रा ने अपने सेवाकाल में प्राप्त होने वाले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
|
||||