प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 04 जनवरी 2015 |
छेरछेरा पर विधान सभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं |
छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ भावभूमि है। उत्सवधर्मिता से जुड़ा यहाँ का जनमानस लोकपर्व के माध्यम से सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए आदिकाल से संकल्पित रहा है। विधान सभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल जी ने यह भी कहा कि छेरछेरा पर्व सम्पन्नता और समानता में समन्वय के भाव को स्थापित करता है। हमें इस लोकपर्व को न केवल व्यक्तिगत रूप में अपितु सामाजिक रूप में स्थापित करते हुए इसमें समाहित भावनाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
|