प्रेस विज्ञप्ति |
दिनांक 19 जून, 2015 |
-अन्तर्राष्ट्रीय
योग दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में विधानसभा के
अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए सामूहिक ’’योग प्रदर्शन’’ कार्यक्रम का
आयोजन. |
’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ दिनांक 21 जून 2015 के अवसर पर छत्तीसगढ विधान सभा परिसर स्थित ’’स्पोर्टस काम्पलेक्स’’ (खेल प्रशाल) में प्रातः 07.00 बजे विधानसभा के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए सामूहिक ’’योग प्रदर्शन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । विधानसभा के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए आयोजित सामूहिक ’’योग प्रदर्शन’’ कार्यक्रम में पतांजलि योग पीठ के ट्रेनरों द्वारा योग का प्रदर्शन किया जायेगा । |