प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 01 अक्टूबर, 2015 |
|
- गांधी जयंती के अवसर पर अध्यक्ष महोदय का संदेश |
|
छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत के आदर्श के प्रतीक है उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व न केवल हम भारतीयों के लिये अपितु विश्व के लिये अनुकरणीय रहा है। विधान सभा अध्यक्ष ने गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए यह भी कहा कि हमें पूज्य बापू के बताये हुए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करके ही हम राम राज्य की कल्पना को साकार कर सकते हैं। |
|
|
|