प्रेस विज्ञप्ति |
|
दिनांक 01 अगस्त 2017 |
|
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैजनी, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा के विद्यार्थियों ने आज विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। कार्यवाही अवलोकन पश्चात् इन्होंने विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष मान. श्री गौरीशंकर अग्रवाल, मान. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री मान. श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय से भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे। |
|